केबिनेट मंत्री ने सुना मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात। Uttarakhand 24×7 Live news
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के आर्य नगर में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। वही मंत्री ने आज से शुरू हुए पावन पर्व नवरात्रों की सभी को शुभकामनाएं दी।
