उत्तराखंड सरकार के 3 साल बेमिसाल, दून में भव्य कार्यक्रम आयोजित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20250323_152226

सीएम धामी ने गिनाई 3 साल की उपलब्धियां, ये घोषणाएं की
उत्तराखंड सरकार के 3 साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन्हें 3 साल पहले जताया था उस पर वह खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार तमाम विकास योजनाओं से राज्य का विकास में कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी के साथ ही तमाम कानून लागू किए गए हैं। राज्य में नकल विरोधी कानून और भू कानून के साथ ही तमाम विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कुछ घोषणाएं भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह दामिनी घोषणा की की राज्य के जो युवा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने राज्य में उपनल संविदा कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा। इसके लिए समिति बनाई जा रही है। उसके अलावा उन्होंने राज्य के ठेकेदारों को 10 करोड़ तक के कार्य सिर्फ राज्य के ठेकेदारों को आवंटित करने की घोषणा भी की। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि अगर पहाड़ मैदान की बात करता है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य के शहीदों और आंदोलकारियों का अपमान है। परेड ग्राउंड देहरादून आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनक चौक से परेड ग्राउंड तक रोड शो का भी आयोजन किया और मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed