लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास वाहन दुर्घटना में दो की मौके पर मौत। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक डंपर का ब्रेक फेल होने की वजह से डंपर तीन वाहनों से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भिजवाया। आपको बता दें कि देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक वाहन पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भिजवाया। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
