विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे भाजपा विधायक दिलीप रावत। Uttarakhand 24×7 Live news
आज से विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बजट सत्र में भाजपा के लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत विधानसभा सत्र के बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह कहा कि राज्यपाल के भाषण के दौरान वह मौजूद रहेंगे लेकिन वन अधिकार अधिनियम पर अगर चर्चा नहीं होती है तो वह अभी भी सत्र का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं दिलीप रावत ने यह भी कहा कि आज राज्यपाल का अभी भाषण है जिसकी अवमानना करना उचित नहीं होगा, इसलिए वह आज अभिभाषण में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी विधायक का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वन अधिनियम एक महत्वपूर्ण विषय है उस पर निश्चित तौर पर चर्चा होनी चाहिए। इसलिए इस पर दो-तीन घंटे का समय दिया जाएगा। अगर समय मिलता है तो वह निश्चित तौर पर सत्र में शामिल होंगे अन्यथा सत्र बहिष्कार होगा।
