विपक्ष के रवैए से सीएम धामी नाराज। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने रवैए और हंगामे पर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि विधान सभा का सत्र काफी महत्वपूर्ण होता है। सदन में हंगामा करके विपक्ष के नेता धन और समय की बर्बादी करते हैं। ऐसे में विपक्ष के नेताओं का यह आचरण ठीक नहीं है। सदन की कार्यवाही को पूरा राज्य देखता है, सदन के अंदर महिला विधायक हैं मातृ शक्ति हैं। उत्तराखंड की संस्कृति ऐसी नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक तरफ विपक्ष सदन की कार्यवाही को ज्यादा दिनों तक चलाने की बात करता है तो वहीं विपक्ष सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामा करता है।
