सीएम धामी ने वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का किया लोकार्पण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250109-WA0079

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां आज वन चेतना स्पोर्ट्स स्टेडियम चकरपुर का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ जिसमें बतोर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी द्वारा की गई इस स्टेडियम को लगभग 17 करोड़ की लागत से बनाया गया है 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक उत्तराखंड मे होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल से एक राष्ट्रीय खेल मलखम चकरपुर स्टेडियम मे होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें लगभग पूरे देश से दस हजार राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे जो की 10 फरवरी 2025 को प्रारंभ होना है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की यह मेरा एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे मैंने विधायक रहते हुए हमेशा यह सोचता था की खटीमा में एक स्टेडियम हो और आज से 3 साल पूर्व मेरे द्वारा इस स्टेडियम का भूमि पूजन किया गया था। और आज इसका लोकार्पण हो रहा है मैं इस मौके पर यहां के सभी स्थानीय लोगों को बधाई देता हूं और इससे हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राज्य से लेकर राष्ट्र तक प्रतिभा करेंगे और खेलों को बढ़ावा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed