तीन दिवसीय राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का आज नई टिहरी में समापन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20241210-WA0053

तीन दिवसीय राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का आज नई टिहरी में समापन हो गया, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीमों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले तीन सालों से लगातार वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जा रहा है, आने वाले समय मे इस तरह के आयोजन को और ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद लगातार विकास के नए आयामों को छू रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री ने सड़क,वाटर पम्पिंग और खेल मैदान को घोषणा की, कि आने वाले समय में विकास के मामले में ये योजनाए मील का पत्थर साबित होगी। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है ये उत्तराखंड के लिए अवसर है यहाँ के खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए और निश्चित तौर पर खेल विश्विद्यालय की स्थापना होगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी लेक में तीन दिवसीय राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा , चंडीगढ़ ,पंजाब, हिमाचल उड़ीसा, मणिपुर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। इस दौरान राजीव कुमार विश्नोई महाप्रबंधक टीएचडीसी ने कहा कि आने वाले समय मे हम इन खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed