राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा विभाग सौर ऊर्जा मेले का आयोजन करने जा रहा है। Uttarakhand 24×7 Live news
राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा विभाग सौर ऊर्जा मेले का आयोजन करने जा रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को राजधानी देहरादून में सौर ऊर्जा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पूरे भारतवर्ष से सौर ऊर्जा से संबंधित विशेषज्ञ पहुंचेंगे। साथ ही दोनों ही दिन मेले को आकर्षक बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्तराखंड के व्यंजनों को परोसा जाएगा। इसके साथ ही सौर ऊर्जा से संबंधित तमाम स्टॉल भी लगाए जाएंगे। वहीं अनिल यादव ने यह भी बताया कि इस वर्ष के सौर ऊर्जा के लक्ष्य को विभाग पूरा कर चुका है जिस कारण आज सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड पांचवें नंबर पर अग्रणी राज्य के रूप में कार्य कर रहा है।
