बड़ी खबर,मुख्यमंत्री ने की शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20241208_111228

जनपद रुद्रप्रयाग में विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने की शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने की घोषणा।
बताते चलें कि जनपद रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे है।
वहीँ आज अपने भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के बड़ी धार्मिक सौगात देते हुए 12 महीनों चलने वाली चारधामों की यात्रा शुरू कराने की घोषणा की है।
उतराखण्ड में लम्बे समय से चारधाम शीतकालीन यात्रा की आवाजें उठती रही है, वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने आज रविवार को विधिवत केदार बाबा के पवित्र धाम से चारधाम यात्रा का एलान कर दिया है।
शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने से उतराखण्ड में12 महीनों देश विदेश से यात्री दर्शनों को आयेंगे, तो वही यहाँ के स्थानीय लोगों को भी आर्थिक का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पँवार, तीर्थ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed