1100 लीटर गंगाजल हुआ पशुपतिनाथ नेपाल के लिए रवाना। Uttarakhand 24×7 Live news
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री से 1100 लीटर गंगाजल का कलश पशुपतिनाथ नेपाल के लिए रवाना हुआ, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा से तमाम संतो के साथ गंगाजल के कलश को नेपाल के लिए रवाना किया , इस मौके पर गंगोत्री के रावल भी मौजूद रहे, आपको बता दें यह गंगाजल पूरे वर्ष पशुपतिनाथ के जलाभिषेक में प्रयोग होता है , कलश यात्रा का अगला पड़ाव मुरादाबाद, लखनऊ,गोरखपुर है ।
