केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक को दिया टिकट। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20241027_181646

20 नवंबर को केदारनाथ में उपचुनाव होना है जिसको लेकर राजनीतिक दल लंबे समय से तैयारी कर रहे थे और इंतजार हो रहा था तो बस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का । ऐसे में आज प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस कांग्रेस ने खत्म कर दिया है । कांग्रेस हाइ कमान ने केदारनाथ यूपी चुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट देने की घोषणा की है। हालांकि इससे पहले भी मनोज रावत का नाम ही सबसे ज्यादा चर्चाओं में था और यह कहा जा रहा था कि मनोज रावत को ही कांग्रेस टिकट देगी जिसकी अब आधिकारिक घोषणा हो चुकी है । टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनोज रावत को अपने प्रत्याशी के तौर कर उतारने का निर्णय लिया है । मनोज रावत पहले भी वहां के विधायक रहे हैं , वहां के लोगों से मिलना जुलना है उनके बीच में उठते बैठते हैं और उनको वहां की जानकारी भी है इसीलिए पूरा कार्यकर्ता एकजुट है । उन्होंने कहा भाजपा में एक तरफ जहां सिरफुटव्वल है वहीं कांग्रेस के सभी लोग एकजुट है । गणेश गोदियाल वहां जा चुके हैं कुंवर साजवान शशि सेमवाल लक्ष्मण रावत समेत तमाम साथी वहां नामांकन की तैयारी में लगे हुए हैं तो निश्चित तौर पर मनोज रावत और कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लडेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed