सीएम धामी ने राजधानी देहरादून में बीजेपी की बैठक में शामिल हुए इस बैठक को टिफिन बैठक नाम दिया गया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240905_194209

उत्तराखंड में बीजेपी इन दिनों पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत जगह-जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को बीजेपी से जोड़ने के लिए संकल्प लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून में बीजेपी की बैठक में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं की इस बैठक को टिफिन बैठक नाम दिया गया। बैठक के बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौरान सहभोज में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बीजेपी संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के मंत्र भी दिए। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed