मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने उत्तराखण्ड निवास का किया औचक निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड निवास निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
