संसद में पेश होगा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड चैयरमैन ने किया समर्थन। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने संसद में पेश होने वाले वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के अधिकारों को कम करना सही है। संशोधन विधेयक के तहत वक्फ बोर्ड अधिनियम में बदलाव होगा। इसमें किसी भी जमीन को अपनी प्रॉपर्टी बताकर उस पर कब्जा कर सकने की वक्फ की पावर पर रोक लगेगी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड को अधिक ताकत दे देने से जनता का अधिक नुकसान ही हुआ है। उन्होंने सभी वक्फ बोर्डों की जांच करने कीमांग की है। इसके साथ ही शादाब शम्स ने एक बड़ा गंभीर आरोप भी लगाया है कि मिलीभगत के चलते वक्फ की जमीनों को भी खुर्दबुर्द किया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए।
