सीएम धामी के निर्देशानुसार हैली सेवाओं से पहुंचाया गया पशुओं का चारा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240804-WA0056

प्रशासन इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य कर रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर फंसे हुए घोड़े खच्चरों के लिए साढ़े चार टन पशु चारा हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र के पशु पालकों के लिए चीरबासा हेलीपैड पर साढ़े चार टन पशु चारा अब तक पहुंचाया जा चुका है। घोड़े खच्चर संचालक अपने पशुओं का लाइसेंस या अन्य प्रपत्र चीर बासा हेलीपैड पर प्रशासन की टीम को दिखाकर पशु आहार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed