बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय घेराव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20240704_151705

उत्तराखंड में लगातार अपराधों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में महिला अपराधों में वृद्धि हो रही है, यह चिंता का विषय है, आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। पिछले दिनों हरिद्वार में नाबालिक के साथ बलात्कार हुआ, और कल चंपावत में भी एक नाबालिक के साथ गैंगरेप हुआ। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसमें राजधानी देहरादून में 300 से ऊपर केस दर्ज हैं। हम सरकार और पुलिस से मांग करते हैं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed