सीएम धामी के अनुरोध पर कोयला आधारित तापीय बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240701-WA0058

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर विद्युत मंत्रालय भारत सरकार ने यूजेवीएन लिमिटेड और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम को कोयला आधारित तापीय बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने शक्ति नीति के अंतर्गत अप्रैल 2024 में कोयला आवंटन के लिए भारत सरकार को अवगत कराया कि राज्य सरकार अपने सार्वजनिक उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड के अतिरिक्त टीएचडीसी और यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से भी कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्र की स्थापना की इच्छुक है। इसी क्रम में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने भी उत्तराखंड राज्य को शक्ति नीति के अंतर्गत 1320 मेगावाट तापीय विद्युत उत्पादन के लिए कोयला आपूर्ति के लिए प्रबल संस्तुति की गई थी। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने टीएचडीसी और यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से तापीय विद्युत संयंत्र स्थापना पर सहमति जताई गई। शक्ति नीति के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड केंद्र और राज्य सरकारों की उत्पादन कंपनियों और उनके संयुक्त उपक्रमों को अधिसूचित दरों पर कोयला आपूर्ति की अनुमति दे सकती है। इसी क्रम में टीएचडीसी और यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम TUECO द्वारा कोयला आवंटन के लिए आवेदन किया जाना प्रस्तावित किया गया था। कोयला आवंटन के बाद उत्पादित होने वाली विद्युत से राज्य की विद्युत व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed