देहरादून में हुए गोलीकांड में सभी 7 लोगों की गिरफ्तारी, परिजनों ने मांगा मुआवजा। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के डोभाल चौक पर तीन दिन पहले हुए हुए गोलीकांड के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पीड़ित परिवार ने 20 जून को देहरादून बंद का आह्वान किया है। स्थानीय लोगो के साथ अब उत्तराखंड के कई सामाजिक संगठन भी सड़कों पर उतर गए हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और मुआवजे के रूप में एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख रुपए देने की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई भी मामले में जारी है एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में सात लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया था जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
