मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए रू.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ तथा पेयजल के लिये 20 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है,मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।
Related Articles
नए साल में जनता के द्वार जायेंगे मंत्री और अधिकारी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून अनुशासित प्रदेश और भयमुक्त समाज का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में बड़ी पहल कर रहे हैं। सीएम धामी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को नए साल में हर महीने विकास खंड और बूथ स्तर के दौरे करने के निर्देशित दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों और अधिकारियों को कहा […]
सीएस ने उनसे मिलने आने वाले दिव्यांगजनों के लिए मुख्य सचिव कार्यालय में की विशेष व्यवस्था। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आए दिव्यांग फरियादियों की सुविधा हेतु भूतल पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगजनो को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के प्रथम तल पर जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी स्वयं दिव्यांगजनों की […]
गैरसैंण में सांकेतिक विधानसभा सत्र आयोजित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में न आयोजित करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सांकेतिक तौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के साथ गैरसैंण में विधानसभा का सत्र आयोजित करवाएंगे। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई राजनीतिक […]