कोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240505-WA0079

दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,बता दें कि थाना राजपुर पुलिस द्वारा देर रात मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्ता के कब्जे से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है,साथ ही 16500 रू0 की नगदी भी बरामद हुई है,अभियुक्ता के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में भी दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,आपको बता दें कि गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर कीनिया देश की है नागरिक है जोकि 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed