हेली सेवाओं में वेबसाइट के जरिए फर्जीवाड़ा न हो इसके लिए एसटीएफ की तीखी नजर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240501_191439

उत्तराखंड मैं 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है जहा एक तरफ सरकार स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपने इंतजाम में जुटी है वही यात्रा के दौरान हेली सेवाओं में फर्जीवाड़ा करने के लिए शातिर भी फर्जी वेबसाइट और लोगो को अपना शिकार बनाने के लिए नए नए तरीके इजाद कर रहे है हालाकि यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ किसी तरह की अपराधिक घटना न हो इसके लिए उत्तराखंड एसटीएफ ने भी ऐसे लोगो पर नजर रखना शुरू कर दिया है। एसटीएफ ने ऐसी फर्जी वेबसाइट को अपने तरीके से डाउन करना शुरू कर दिया है जो यात्रा में फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन और हेली सेवाए बुकिंग करने के नाम पर यात्रियों के साथ फर्जीवाड़ा करतें है। एसएसपी एसटीएफ ने लोगो से भी अपील की है की ऐसी फर्जी वेबसाइट और लोगो के संपर्क में न आए अगर बुकिंग भी किसी तरह की करानी है तो आधिकारिक वेबसाइट पर ही कराए। यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से बुकिंग कराने की बात करता है तो उसकी शिकायत एसटीएफ या सरकार के विभागो में करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed