बयानबाजी करने वाले नेताओं को बीजेपी प्रदेश संगठन ने किया तलब। Uttarakhand 24×7 Live news

0
1591ed24d9cf4fd014d83c36889f32e71693204261661369_original

उत्तराखंड भाजपा ने पिछले दिनों बयानबाजी करने वाले नेताओं को प्रदेश मुख्यालय में तलब कर नसीहत दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि पार्टी में किसी को भी कुछ भी कहना है तो उसके लिए पार्टी फोरम है और वह वहीं पर अपनी बात रख सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी लोगों को हिदायत दे दी गई है कि आगे से इस तरह के सार्वजनिक बयानों से बचें। हालांकि तलब किए गए सभी नेता इसे सामान्य बातचीत करार दे रहे हैं। आपको बता दें कि जो नेता हाल में ही बयानबाजी की वजह से सर दर्द बने हैं उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय बुलाया। टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के बीच टीएचडीसी में टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद देखने को मिली। वहीं रानीखेत से विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्व धारी कैलाश पंत के बीच भी बयानबाजी के बाद दोनों नेताओं को तलब किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed