मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरी मेला व्यवस्था को लेकर करी समीक्षा बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240428-WA0236

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा नगर स्थित एनएचपीसी विश्राम गृह में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करी। बैठक में मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरी मेले के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पूर्णागिरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम सुरक्षित हो श्रद्धालुओं को यात्रा एवं पैदल मार्गो पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरी मेले से श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाए। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत द्वारा मेले के अंतर्गत मुंडन हेतु लिए जाने वाली धनराशि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुंडन हेतु कम से कम शुल्क लिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा शासन प्रशासन का ध्येय लोगों को सहूलियत पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने बनबसा कैनाल क्षेत्र में 1 हज़ार लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों मंदिर समिति एवं प्रशासन के सहयोग से शारदा एवं बूम घाट में नियमित रुप से भव्य शारदा आरती का आयोजन हो और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक इस आरती से जोड़ा जाए। साथ ही सभी विभाग पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में अस्थाई व्यवस्थाओं की जगह स्थाई व्यवस्थाओं को स्थापित करने पर अधिक प्रथमिकता दे। साथ ही सभी ऑनरशिप लेकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को मेले हेतु पुनः मैनपावर का आंकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार पैदल मार्गो पर स्वास्थ शिविरों, डॉक्टरों की तैनाती, आवशक दवाईयों की व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। मार्गो पर बने शौचालयों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। पूर्णागिरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्थाओं का सुगम संचालन हो। आने वाले श्रद्धालुओं हेतु पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही मार्गो पर पुलिस की अस्थाई चौकी एवं खोया पाया केंद्र की व्यवस्था हो। उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर हाई मास्क लाइट, सौर ऊर्जा लाइट, स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के भी निर्देश दिए। पूर्व में की गई घोषणाओ के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि संचार व्यवस्था हेतु स्वीकृति दो मोबाइल टावरों को शीघ्र लगाया जाए। संपूर्ण पूर्णागिरी मंदिर, पैदल मार्ग , गाड़ी मार्ग में संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाटनागाढ पुल निर्माण कार्य पूर्णागिरी मुख्य मंदिर से काली मंदिर तक वैकल्पिक पैदल मार्ग एवं रोपवे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed