मुख्यसचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वेच्छिक मतदान के उद्देश्य से सभी को शपथ दिलाई। Uttarakhand 24×7 Live news
लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है उत्तराखंड में लोक सभा के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होना है इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग लगातार प्रयास कर रहा है की इस महापर्व सब लोग बढ़चढकर हिस्सा ले। आज सचिवालय में मुख्यसचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वेच्छिक मतदान करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सभी को शपथ दिलाई और कहा की सभी को मतदान के दिन मतदान लिए जाना चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा साथ यह भी कहा की मतदान के दिन को छुट्टी का दिन न समझे अपनी देश के प्रति जिम्मेदारी समझे और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरी जिम्मेदारी के साथ हिस्सा ले ताकि एक मजबूत सरकार बन सके।
