कांग्रेस के न्याय पत्र को बताया भाजपा ने अन्यापत्र। Uttarakhand 24×7 Live news
लोकसभा चुनावी महासंग्राम के दौरान इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप की जमकर सियासत हो रही है… कांग्रेस बीजेपी पर जबकि बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं…उत्तराखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र *न्याय पत्र* को अन्याय पत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में केवल दिखावा है और यह केवल उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश भर के लिए *अन्याय पत्र* है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह अधिकार नहीं है कि वह न्याय की बात करें। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस 60 सालों तक सत्ता पर काबिज रही है और कांग्रेस अपना विश्वास पूरी तरह से जनता के बीच खो चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन देश से गरीबी नहीं हट पाई। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरते हुए न सिर्फ पलटवार किया बल्कि जमकर निशाना भी साधा।
