क्या खास है कांग्रेस के घोषणा पत्र में जानिए। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20240208-190247

देशभर के कई राज्यों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों का जनता से वादें करने का दौर भी शुरू हो गया। इसी क्रम में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। बता दें, घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है। यह पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ हैं। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है। इसी को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी देने का वादा किया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि मेनिफेस्टो में किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिक सभी को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र बनाया गया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि जब यूपीए की सरकार बनी थी उसे वक्त हमने जो वादे किए थे उन बातों को पूरा करने का काम किया था चाहे राइट टू इनफार्मेशन हो राइट टू एजुकेशन हो राइट टू लैंड हो यह तमाम ऐसी चीज हैं जो कांग्रेस ने अपने समय में करने का काम किया था और इस बार भी अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सभी गारंटी पुरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed