कार्यवाहक डीजीपी को हटाने की मांग अध्यक्ष कांग्रेस। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है।ऐसे में उनके डीजीपी रहते हुए राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है,आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के महज दो दिन बाद ही 6 राज्यों के गृह सचिवो उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश )को हटा दिया था।
