जनसुनवाई में आई 90 से ज्यादा शिकायतें अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश डीएम। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रत्येक सोमवार की तरह आज राजधानी देहरादून स्थित ऋषिप्राण सभागार में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया,जहां जिलाधिकारी को इस दौरान करीब 90 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई,जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद,घरेलू हिंसा,बिजली पानी आदि मुद्दों से जुड़ी हुई रही, इस दौरान ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया था,हालांकि कई ऐसे शिकायतें भी जिलाधिकारी को प्राप्त हुई जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,ताकि ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जा सके।
