भाजपा के चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम कल से 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240308-WA0054

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों से चल रही है जहाँ भाजपा की पांचों लोकसभा सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गयी है तो जल्द ही 2 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी ऐसे में भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम पूरे उत्तराखंड के साथ ही राजधानी देहरादून में किये जा रहे है बतादें कि भाजपा के चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम 2 दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे है इस दौरान हरिद्वार और टिहरी लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठकों में दुष्यंत गौतम भाग लेंगे साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों की साथ चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री अदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे है इस दौरान भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम तय किए गए है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के सुझाव आमंत्रित करने के लिए 6 वीडियो वैन प्रत्येक लोकसभा में भेजी जाएगी जिसको हरीझंडी दिखाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम , और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed