लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240308-WA0042

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में उथल पुथल नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि मनीष खंडूरी को हमेशा पार्टी में सम्मान दिया गया। 2019 में उन्हें टिकट भी दिया गया। लेकिन अब कांग्रेस छोड़ने की खबर सामने आई है । करन माहरा ने कहा की ये खबर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मिली है, हालांकि अभी तक कोई भी औपचारिक त्यागपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने कोशिश की थी मनीष खंडूरी से बात करने की लेकिन फोन नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed