महाशिवरात्रि के पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि की कामना मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240308-WA0035

देहरादून,काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया,इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed