सीएम धामी ने रविदास जयंती के मौके पर रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1708777882365

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविदास जयंती के मौके पर रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया और चित्रकला प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं सीएम धामी ने आम लोगों के साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद भी लिया। सीएम धामी के साथ सांसद निशंक, विधायक आदेश चौहान और मदन कौशिक समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की सामाजिक कार्यों की सराहना की और मंदिर समिति की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर सत्संग भवन का निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed