रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सैनिक स्कूल खोले जाने की मांग मंत्री सैनिक कल्याण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240224-WA0009

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जिले चमोली में सैनिक स्कूल खोले जाने की मांग की।
पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की तरह एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित किया जाए और इसका नाम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हों। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि चमोली एक सीमान्त जनपद होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जिला है। उन्होंने कहा कि सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहां के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहां सैनिक और पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। यहां के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed