दीक्षांत समारोह में 19,849 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि। Uttarakhand 24×7 Live news
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आज चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर उत्तराखंड जनरल गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। दीक्षांत समारोह में 19,849 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। जबकि 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया….स्नातकोत्तर के तीन विषय इतिहास, मानव विज्ञान, चित्रकला में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान दीक्षांत समारोह विवि परिसर नवनिर्मित विवेकानंद हॉल का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की छात्र-छात्राएं देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा दी जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। जिसका लाभ राज्य के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। वहीं ऋषिकेश परिसर के परीक्षाकेंद्र को कंप्यूटर कृत करने के लिए 20 करोड़ दिए जाएंगे साथ ही देश की टॉप यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में आने वाले छात्रों को 50 हजार रुपए तो 70% से ऊपर अंक लाने वाले छात्र छात्रों को 1500 से 5000 तक की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इसके अलावा आईएएस पीसीएस एनडीए की कोचिंग के लिए ऐसे छात्रों को एक लाख की सरकार देने जा रही है।
