सरकारी खर्च पर अयोध्या जाना कैसी पूजा और आस्था कांग्रेस अध्यक्ष। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ आज रामलाल के दर्शन करने पहुंचे,जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है । करन माहरा ने कहा की ये आस्था का सवाल है , अगर मुख्यमंत्री और कैबिनेट आस्था के लिए गए हैं तो अच्छी बात है लेकिन अगर राजनीति के लिए गए हैं तो मैं गलत मानता हूं । उन्होंने तंज कसते हुए कहा की आस्था के लिए जब कोई जाता है तो अपने खर्चे पर जाता है लेकिन यहां सरकारी खर्च पर पूरी कैबिनेट गई है ये आश्चर्यजनक है ,उन्होंने कहा की सरकारी खर्च पर अयोध्या जाना कैसी आरती , पूजा और आस्था है।
