सरकार की आबकारी नीति पर कांग्रेस अध्यक्ष का हमला। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार की आबकारी नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति से पूरे उत्तराखंड को शराब में डूबने का काम किया जा रहा है। करन माहरा ने ये भी सवाल उठाए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम की अपील पर भी सरकार अमल नहीं कर रही है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 36 माइक्रोन पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि उत्तराखंड में आबकारी विभाग 36 माइक्रोन पॉलिथीन का इस्तेमाल होलोग्राम के लिए कर रहा है, जबकि पर्यावरण मंत्रालय इस पर रोक लगा चुका है। ऐसे में उत्तराखंड आबकारी विभाग किसकी शह पर 36 माइक्रोन पॉलिथीन का इस्तेमाल होलोग्राम के तौर पर कर रहा है ये भी बड़ा सवाल है।
