गांव चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री पहुंचे सीमांत फागपुर गांव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240211-WA0049

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने ते कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत चंपावत जनपद के सीमांत बनबसा क्षेत्र के फागपुर गांव पहुंचे जहां ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में साफ नियत और ईमानदारी से कार्य हो रहा है जो आज तक नहीं हुआ था गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की महिम चल रही है जिससे महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेकों विकास कार्यों की घोषणा करी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में हमले एवं दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों को संदेश देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोषियों को जरूर दंड मिलेगा इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जनता को जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीण घर में चलाई जाने वाली पत्थर की चक्की से दाल भी दली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानी ग्रामीण लोगों से खुलकर बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के द्वारा हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed