उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची देहरादून कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। Uttarakhand 24×7 Live news
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, नव नियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वही कार्यालय पहुंची कुमारी शैलजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव का समय है इस तरीके का आवागमन चलते रहता है आगे प्रदेश प्रभारी ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने की बात पर कहा कि पहली सूची का कोई मतलब नहीं है हमारी केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी है उसके बाद हमारी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी भी है इन सभी से विचार करके और सर्वे कराकर फिर जब इलेक्शन कमेटी बैठेगी तब प्रत्याशियों पर निर्णय लिया जाएगा।
