राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1706185757275

मतदाताओं को अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने प्रदेश के राज्यपाल डॉक्टर गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में निर्वाचन सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम, देहरादून की डीएम सोनिका सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वोट के जैसा कुछ नहीं ,वोट जरुर डालेंगे हम, की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और कल्याण सिंह रावत, माधुरी बर्थवाल बसंती बिष्ट, प्रीतम भरतवाण, ताशी मलिक को सम्मानित भी किया गया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में एक वोट की भी बहुत कीमत होती है ऐसे में सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब सभी लोग मतदान करेंगे। देश की प्रगति के लिए सबको मिलकर वोट देना चाहिए। मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार है। इसका उपयोग सभी लोगों को स्वेच्छा के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि आने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वही देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि युवा मतदाताओं के साथ अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए यहां पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सभी लोगों को वोटर कार्ड बनाने से लेकर मताधिकार करने तक की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed