गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड सूचना विभाग की दिखेगी झांकी। Uttarakhand 24×7 Live news
गणतंत्र दिवस पर राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इस बार उत्तराखंड सूचना विभाग की भी झांकी दिखाई जाएगी। इस झांकी में स्थानीय संस्कृति को दर्शाया गया है। इसके साथ-साथ स्थानीय बोली भाषा के गीतों को भी इसमें रखते हुए विकास की योजनाओं को इस झांकी में प्रमुखता दी गई है। उत्तराखंड सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि स्थानीय उत्पादों और प्रदेश में अब तक किस तरह से विकास हुए हैं उनको इस झांकी में दर्शाया गया है। सूचना विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर स चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में इस समय केंद्रीय योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों चाहे ऋषिकेष – कर्णप्रयाग या फिर प्रधानमंत्री द्वारा माड़ा गांव को देश का पहला गांव घोषित करना हो इन सभी को काफी महत्व दिया गया है।
