मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के पिता राधेश्याम कंसवाल से की मुलाकात। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20240112-WA0082

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित देवभूमि उत्तराखण्ड की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के पिता राधेश्याम कंसवाल ने परिवार के साथ भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड समर्पण की भूमि है और इस धरा ने सदैव हमें प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। सविता जी और उनका पूरा परिवार भी इस गौरवमयी यात्रा के अभिन्न अंग हैं।

यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखण्ड की बेटी को साहस, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रीय गौरव स्वरूप राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सविता जी प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणापुंज के रूप में रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed