बीजेपी ने तय किया नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर। Uttarakhand 24×7 Live news
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की प्रेस वार्ता करके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक बड़ा अभियान चला रही है, जिसमें नमो ऐप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता 10 एंबेसडर बनाने का काम कर रहा है और अब तक पूरे प्रदेश में 2 लाख 43 हज़ार 180 विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनाए जा चुके हैं महेंद्र भट्ट ने कहा विकसित भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए और आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इन सभी ब्रांड एंबेसडर्स से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिसमें लाखों की संख्या में विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर्स के सुझाव पार्टी को मिल रहे हैं।
