प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1695820953610.jpg

देहरादून 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का एक भव्य आयोजन होना है जिसको लेकर बीजेपी की और सभी दलों के नेताओ को निमंत्रण पत्र भेजे गए है लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं के बयान सामने आ चुके है की वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत का भी यही कहना है की वह श्रीराम के दर्शन के लिए जायेंगे तो जरूर लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी के निमंत्रण पर नहीं जायेंगे क्योंकि बीजेपी इस आयोजन को चुनावी आयोजन बनाना चाहती है इसलिए कोई भी दल का नेता या श्रीराम भक्त इस कार्यक्रम में क्यों शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा की इसलिए तो सभी शंकराचार्य भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। बीजेपी के पास इस बार चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है तो इसलिए राम मंदिर के सहारे ही जीत के सपने देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed