सुरंग में फंसे पुष्कर के माता-पिता ने जताया मुख्यमंत्री का आभार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20231128-184822_WhatsApp

उत्तरकाशी में क्षतिग्रस्त हुई टनल में फंसे 41 मजदूरो के सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए जाने की सूचना से सुरंग में फंसे टनकपुर के मजदूर पुष्कर एरी के परिवार वालों ने भी राहत की साँस ली है। ज्ञात होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के सीमांत टनकपुर क्षेत्र के छिनीगोट ग्राम निवासी पुष्कर सिंह एरी क्षतिग्रस्त हुई सुरंग में मजदूर का कार्य करता है। और बीते 17 दिनों से क्षतिग्रस्त सुरंग में कैद था। जिसकी सूचना मिलने के बाद से ही पुष्कर के माता-पिता ने पुष्कर की चिंता में खाना पीना ही त्याग दिया था। पुष्कर के बड़े भाई इस समय सुरंग हादसे की जगह पर ही मौजूद हैं। तो वहीं पुष्कर के अन्य परिजन भी पुष्कर की चिंता में परेशान थे। जिसके चलते बीते दिनों पुष्कर के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी उनके बेटे पुष्कर एवं अन्य 40 मजदूरों का जल्द से जल्द रेस्क्यू किए जाने की अपील की थी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर दौरे के दौरान पुष्कर के परिजनों से भेंट कर उन्हें उनके बेटे की कुशलता का आश्वासन दिया गया था साथ ही जल्द से जल्द सभी मजदूरों के रेस्क्यू का भरोसा भी दिया गया था। आज जब पुष्कर के माता-पिता को इस बात की सूचना मिली कि क्षतिग्रस्त हुई टनल से मजदूरों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है तो उन्होंने खुशी जताते हुए ईश्वर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed