आपदा प्रबंधन का चार दिवस 6वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20231128-184114

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आपदा प्रबंधन पर चार दिवसीय 6वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा भी मौजूद रहे। चार दिवसीय सेमिनार में कुल 70 सेशन में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता अपनी बात रखेंगे। आगामी एक दिसम्बर को कार्यक्रम का समापन प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे। ये आपदा प्रबंधन सम्मेलन प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते भूस्खलन, बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित उत्तराखंड को विश्व के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर चुके विशेषज्ञों के जरिये इस सम्मेलन से काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेसिलिएंस, अर्ली वार्निंग सिस्टम एंड प्रेपियर्डनेस, रिस्पॉन्स, रिकवरी, आपदा के बाद किए जाने वाले पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों पर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed