मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को किया तलब। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230530-WA0014.jpg

राजधानी देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर स्थिति की समीक्षा की और मामले के शीघ्रता शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। हमारा प्रदेश एक शांति प्रिय प्रदेश है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति को यहां किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में vvip मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई?
कहाँ कमी रह गई तथा इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?
भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए डीजीपी एवं पुलिस कप्तान देहरादून ने सुनिश्चित किया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और किसी भी प्रकार प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं शांत प्रिय माहौल को बाहर के प्रदेशों के अपराधी तत्वों के द्वारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed