युवा महोत्सव में 800 युवाओं को नियुक्ति पत्र सीएम। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के परेड ग्राउंड मे आज उत्तराखंड युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की..मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया कार्यक्रम मे IIT रुड़की और MICROSOFT के साथ MOU साइन किया गया..IIT रुड़की और MICROSOFT की ओर से युवाओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा वही कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने रोजगार प्रयास पोर्टल को भी लॉन्च किया इस पोर्टल के माध्यम से युवाओ को ना सिर्फ रोजगार की जानकारी मिलेगी बल्कि इसी पोर्टल मे विभिन्न विभागों मे आउट सोर्स के जरिये खाली पड़े पदो की जानकारी मिल सकेगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओ को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए.मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार युवाओ को रोजगार देने की दिशा मे कार्य कर रही है इसी दिशा मे उत्तराखंड युवा महोत्सव का आयोजन कर सरकार की ओर से युवाओ के हित मे चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था वही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है प्रदेश के युवा देश बिदेश मै अपना परचम लहरा रहे हैं आज हीं कुछ युवाओं को जापान मै नौकरी मिली तो उत्तराखंड मै 800 युवाओं को नौकरी दी गईं है।
