हरक सिंह रावत के यहां विजिलेंस का छापा जानिए क्या है वजह। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1693405087514.jpg

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह के बेटे तुषार के कालेज और पेट्रोल पंप पर आज विजिलेंस ने छापेमारी की और पूछताछ की।
दरअसल मामला उस वक्त है जब हरक सिंह रावत बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और उनके पास वन विभाग था उस वक्त कार्बेट पार्क में अवैध कटान हुआ था जिसकी जांच तभी से चल रही है जिसमे कई अधिकारियों को उस वक्त हटाया भी गया था । विजिलेंस के निदेशक वी मुर्गेशन ने बताया की उसी मामले में ये तथ्य सामने आए है की कुछ प्रॉपर्टी वन विभाग में क्रय की गई थी जिसका इस्तेमाल हरक सिंह रावत के बेटे के कालेज में हो रहा है उसी के लिए आज विजिलेंस की टीम जांच करने के लिए वहा पहुंची थी और साथ ही साथ संबंधित लोगो से पूछताछ भी की गई है आगे की कार्यवाही अभी जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed