पुलिस के हत्थे चढ़े बच्चा चोरी करने वाले पति पत्नी। Uttarakhand 24×7 Live news
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने एक बच्चा चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपत्ति के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए एक डेढ़ साल के बच्चे को भी बरामद कर लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सहारनपुर निवासी रोहतास नाम के व्यक्ति की पत्नी नाराज होकर कहीं चली गई। अपने पत्नी को ढूंढते हुए रोहतास डेढ़ साल के बच्चे को लेकर हरिद्वार आया था। हरिद्वार में उसकी मुलाकात सुनीता और बहादुर से हुई। सुनीता ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत मिलते ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों आरोपियों को हिल बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने यह भी बताया कि 15 साल से दोनों आरोपियों के बच्चा नहीं हुआ इसलिए दोनों ने बच्चा चोरी करने की योजना बनाई थी।
