गंगा दशहरा के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। Uttarakhand 24×7 Live news
हरीद्वार गंगा दशहरा का पर्व है गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा दशहरा के स्नान का बड़ा महत्व बताया जाता है। इसलिए श्रद्धालु देश भर के कोने कोने से हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं। गंगा स्नान में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र को 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।
